हेलो दोस्तों में भोज परमार इस ब्लॉग के जरिये आपसे रूबरू होने आ गया हु। मेरा यह ब्लॉग सफलता की कहानियो से आप सभी को रोमांचित करने वाला है,यहाँ प्रदर्शित हर पन्ना हर शख्स सफलता की एक मिशाल होगा ,केवल फोटो दिखाकर ही नहीं उअस हर शख्स जिसे प्रदर्शित किया जाना है ,सम्पूर्ण गाथा सहेजी जाएगी इस ब्लॉग पर।
मेरे कई मित्र हे जो स्कूल टाइम से और कुछ मेरे ग्रूप के जरिये २०१६ से जुड़े हुए हे,उन सबने अपनी अपनी जगह संघर्ष किया हे उनमे भी कुछ ऐसे बन्दे हे जिन्होंने मिशाल कायम की हे।
उन्होंने स्टडी को चुना और अलग अलग क्षेत्रो में सफलता हाशिल की हे।
शुरुवात कहा से करू एक क्रम तैयार करना मुश्किल हे किसी को कम ज्यादा भी आंकना मुश्किल हे ,बस मेरे सामने जो शख्स आता जाएगा में उनको यह प्रदर्शित करता जाऊंगा।
सुरुवात में अपना परिचय देता हु। कोशिश करूंगा अतिश्योक्ति से बच कर अपना सहज परिचय दू।
इस ब्लॉग़ का मकसद वाहवाही चाहना कतई नहीं हे ,हमारे अन्य मित्रो का मनोबल बढ़ाना है।
नाम - भोज परमार
जॉब की शुरुआत - सहायक इलेक्ट्रीशियन
वर्तमान - पुलिस सेवा
परीक्षा में सफलताएं - CRPF लिपिक 2011 ,CAPF GD 2013, MP Police constable 2012,2013 .
पटवारी 2017 ,MPPSC(pre) 2018 .
संघर्ष -सरकारी स्कुल से 10 वी तक आगे की पढ़ाई स्वाध्यायी (private)छात्र के रूप में ,साथ ही स्वयं की आय के लिए 10 वी के बाद से ही रोजगार परक कार्य सीखना सुरु किये ,जैसे इलेक्ट्रिशियन ,फोटोग्राफी वीडियो शूटिंग ,वेल्डर ,अकाउंटेंट ,कंप्यूटर ऑपरेटर ,और पटकथा लेखन। आगे बढ़ने की चाहत में एक जगह रुके नहीं सीख कर आगे बढ़ते गए।
जॉब स्टार्ट TV HOUSE आष्टा 700 रूपये मासिक 2006,टाटा इंडिकॉम 4500 2010 में जॉब छोड़ विडिओ शूटिंग स्टार्ट की ,और आगे की रुकी हुयी पढ़ाई पुनः सुरु की साथ ही ,govt नौकरी के लिए तैयारी सुरु की। पटकथा लेखन के लिए फिल्म राइटर असोसिएसन मुंबई की सदस्यता ली 2010 मुंबई में कोई विशेष सफलता नहीं मिलने पर। govt जॉब की तैयारी में लग गए , कई असफलता और सफलताओ से गुजरते हुए,पटवारी सहित कई अच्छी जॉब ऑफर छोड़े और MPPSC मुख्य लक्ष्य बनाया। साथ ही अपने जैसे तैयारी करने वाले साथियो के लिए व्हाट्सप्प पर जूनून फॉर पीएससी के जरिये जुड़कर स्वच्छ सामूहिक वार्तालाप और का मंच बनाया। जिसमे आप सभी का सहयोग रहा हे।
जूनून फॉर पीएससी के सदस्यों की बढ़ती संख्या के अनुसार तीन ग्रुप बनाये गए हे।
समूह प्रथम junoon for psc
समूह द्वितीय junoon for psc second
समूह तृतीय junoon for psc mains इन तीनो लिंक से कोई भी समूह में जुड़ सकते हे ,एवं समूह की शर्तो के अनुरूप समूह में जुड़े रह सकते हे।
ओम प्रकाश परमार
नाम - ओम परमार
उम्र - 32 साल
निवास - सिहोर
जॉब की शुरुआत - वेयर हाउस सुपर वाईजर
वर्तमान व्यवसाय - टीचर गवर्नमेंट
परीक्षा में सफलताएं - दूसरी बार में सफलता मिली
सफलता एवं असफलताए-1 बार असफल
कठिन दौर का संघर्ष -ग्रेजुएशन के बाद कुछ चुनोतियाँ थी
उम्मीद की रोशनी डी एड किया तो उम्मीद जागी (मोटिवेशन)- दोश्तों का सहयोग रहा
मूल मंत्र - पढ़ाई पर ध्यान देना
सदस्यो के लिए मार्गदर्शन - मन से तैयारी करे सफलता जरूर मिलेगी
जुनून से जुड़ने का माह वर्ष - 2 साल
ओम प्रकाश भाई हमारे ग्रुप में शुरू से मार्गदर्शन देते रहै, इनकी पढ़ाई के प्रति लगन मैने देखी हैं आपने बचपन से काफी सटीक पढाई की और अपना टिचर बनने का सपना साकार किया ।
धनराज सिंह धीरज
नाम -धनराज सिंह धीरज परमार
उम्र - 21
निवास -हकीमाबाद
जॉब की शुरुआत - मार्च 2016
वर्तमान व्यवसाय - शासकीय कर्मचारी
परीक्षा में सफलताएं - सेना की परीक्षा एक से ज्यादा प्रयास में
सफलता एवं असफलताए-saflta to mili pr me ise nhi manta kyoki muje Jo chahiye wo abhi Mila nhi h or abhi satisfy nhi hu
कठिन दौर का संघर्ष - कॉलेज टाईम
उम्मीद की रोशनी (मोटिवेशन)- पिता जो मेरे गुरु भी हे
मूल मंत्र - टाईम मेंनेजमेंट
सदस्यो के लिए मार्गदर्शन -lakshya hona bhut jrurui hai Jo Meri sabse bdi kami thi
जुनून से जुड़ने का माह वर्ष - perhaps july
प्रदीप राठौर
नाम -प्रदीप राठौर
उम्र - 26
निवास -सीहोर
जॉब की शुरुआत - photography. fire briged, sales executive (TVS Bike)
वर्तमान व्यवसाय - म.प्र पुलिस
परीक्षा में सफलताएं -पोस्ट ऑफिस, म.प्र पुलिस 2013,
सफलता एवं असफलताए- व्यस्तताओं के बीच आगे की पढ़ाई के लिए समय निकालकर कुछ परीक्षाओं में शामिल हुए,पुलिस में आने के बाद जन सेवा में समय दिया।
कठिन दौर का संघर्ष - नौकरी से पहले
उम्मीद की रोशनी (मोटिवेशन)- माता पिता एवं भाई
मूल मंत्र - सोना बनने के लिए आगममें तपना पड़ेगा।
सदस्यो के लिए मार्गदर्शन - कड़ी मेहनत
जुनून से जुड़ने का माह वर्ष - 2016
सतीश परमार
नाम - सतीश परमार
उम्र - 21
निवास -सीहोर
जॉब की शुरुआत - गवर्नमेंट सर्विस
वर्तमान व्यवसाय -गवर्नमेंट सर्विस /इंडियन आर्मी
परीक्षा में सफलताएं - फॉरेस्ट गार्ड 2015, इंडियन एयर फोर्स 2015, इंडियन आर्मी 2016,
सफलता एवं असफलताए- सेकंड टाइम सिलेक्ट इन आर्मी
कठिन दौर का संघर्ष -कॉलेज टाइम भारी भरकम फीस स्टडी के साथ कॉम्पटिशन एक्जाम की प्रेपराशन ऑर आर्मी के लिए struggle
उम्मीद की रोशनी (मोटिवेशन)- परिवार ओर ब्रदर्स
मूल मंत्र - "me ye kr sakta hu"
सदस्यो के लिए मार्गदर्शन - hard work or self confidence for target
इनका फिजिकल वर्क आउट मेने देखा हे. सच मे जुनून इसी का नाम है।
रोहित वर्मा
निवास - सीहोर मप्र
व्यवसाय - पटवारी
शिक्षा - स्नातक
संघर्ष - 2013 मप्र पुलिस में चयन,नौकरी के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखी, व्यापाम कि परीक्षाओं मैं स्वयं का मुल्यांकन करते हुए, और अधिक समय अध्ययन में लगाया। 2017 की पटवारी भर्ती परीक्षा में गृह जिला मे स्थान प्राप्त किया।
प्रदीप कुमार पाण्डेय जी
नाम - प्रदीप कुमार पाण्डेय
निवास - भोपाल मप्र
व्यवसाय - पटवारी
शिक्षा - स्नातक
संघर्ष - प्रदीप भाई सेंट्रल गवर्नमेंट के रिटायर्ड कर्मचारी होने के बाद भी मप्र व्यापाम में भर्ती के लिए तैयारी की और हर परीक्षा के बाद खुद को और मजबूत किया। 2017 की पटवारी भर्ती परीक्षा में गृह जिला मे स्थान प्राप्त किया, और अभी भोपाल में कार्यरत हैं।
मार्गदर्शन - पढाई की कोई उम्र नहीं होती अचीव करने की कोई सीमा नहीं होती।
प्रियंका बघेल
नाम - प्रियंका बघेल
निवास - भोपाल मप्र
व्यवसाय - पटवारी
शिक्षा - स्नातक
संघर्ष - 2015से कॉम्पिटिशन एक्जाम की तैयारी में जुट गए। लगातार तीन परीक्षाओं में असफल होने पर बहुत तनाव में रहे परंतु कुछ कर गुजरने का जज्बा हिम्मत देता रहा, और आगे और मेहनत से तैयारी की 2017 की पटवारी भर्ती परीक्षा में गृह जिला मे स्थान प्राप्त किया, भोपाल में कार्यरत हैं।
सफलता का मंत्र - मान लो तो हार है ठान लो तो जीत।









No comments:
Post a Comment